मुंबई ( mediasaheb.com) लॉकडाउन #lockdown में घर पर समय बिता रहे अभिनेता अजय देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। हाल ही में अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल भी है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में अजय काजोल का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अजय देवगन ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अजय ने लिखा-‘ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन शुरू हुए 22 साल हो गए।’
एक यूजर ने लिखा-‘हा हा हा, लेकिन ये लॉकडाउन परमानेंट है, किसी भी तरह की रिहायत की आशा ना करें!’ वहीं दूसरे ने लिखा-‘आप इस लॉकडाउन से नहीं बच सकते हैं!’अजय देवगन और काजोल ने लम्बे रिलेशनशिप के बाद 24 फरवरी, 1999 में शादी कर ली। काजोल और अजय के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें हलचल, गुंडाराज, प्यार तो होना ही था, इश्क, तानाजी: द अनसंग वॉरियर आदि शामिल हैं। ( हि स )

