मुंबई ( mediasaheb.com ) देश में कोरोना वायरस ( COVID 19 ) महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस कारण बॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े हैं। अक्सर ये सेलिब्रिटीज अपनी तस्वीरें या अपनी शौक के बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं। कोई कुकिंग करते हुए तो कोई वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर कर रहा है। वहीं अभिनेत्री दीपिका ने लॉकडाउन #lockdown में अपना समय गुजरने के लिए म्यूजिक को चुना है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पियानो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘म्यूजिक के लिए धन्यवाद, उन गानों के लिए जिन्हें मैं नहीं गाती। जिंदगी में उस खुशी को लाने के लिए शुक्रिया। इसके बिना कौन रह सकता है। मैं सभी से ईमानदारी से कहती हूं। इसके बिना जिंदगी क्या होगी। बिना गाने और डांस के, क्या हैं हम। इसलिए मैं आपको शुक्रिया कहना चाहती हूं ये म्यूजिक मुझे देने के लिए!’ ( हि स )
Monday, October 19
Breaking News
- दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी
- बाघों एवं मवेशियों की सुरक्षा हेतु परिधिवर्ती ग्रामों में टीकाकरण
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं
- इटली के मिलान में लगातार दूसरे दिन हिंसा, युद्ध-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; 160 हिरासत में
- नवरात्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग 4 गुना तक बढ़ी, दिवाली तक बाजार में रहेगी तेजी
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रक्सौल से मुंबई के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन की मांग तेज, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत
- धार में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 6863 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार, कई फरार
- आर्यमन सिंह बुंदेला ने शूटिंग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

