मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक
व्यक्त करते हुये उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है।
शाहरुख ने अपनी डेब्यू फिल्म दीवाना में ऋषि कपूर और दिव्या
भारती के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। शाहरुख ने अपनी पोस्ट में ऋषि को याद करते
हुए बताया कि शूटिंग के पहले दिन ही उन्होंने मुझसे कहा कि यार तुझमें एनर्जी बहुत
है। शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं काफी
डर रहा था, क्योंकि जिस तरह मैं दिखता था और मुझे
लगता था कि मुझमें ज्यादा टैलेंट नहीं है। असफलता के बारे में सोचने का कोई मतलब
नहीं था, क्योंकि यदि मैं फेल भी होता तो मैंने
सबसे बड़े अभिनेता के साथ काम किया था, जिन्हें
मैं जानता था। ऋषि साहब. शूट के पहले दिन, वह पैकअप
के बाद मेरे सीन के लिए बैठे, फिर अपने
चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, यार
तुझमें एनर्जी बहुत है। उस दिन से ही मेरे दिमाग में मैं एक अभिनेता बन गया था।”
शाहरुख ने बताया, “कुछ दिनों
पहले मैं उनसे मिला और मैंने फिल्म में मुझे एक्सेप्ट करने के लिए उनका धन्यवाद
किया। उन्हें खुद पता नहीं था कि उन्होंने मुझे कैसे बढ़ावा दिया है।मैं उन्हें कई
चीजों के लिए याद करूंगा, लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा, मैं मेरे सिर पर उनकी थाप को याद करूंगा। मैं हमेशा इसे एक
आशीर्वाद की तरह अपने दिल में रखुंगा, जिसने
मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं। कपूर खानदान को मेरी हार्दिक संवेदनाएं. अल्लाह
आपको इस मुश्किल घड़ी से निपटने की शक्ति दे।(वार्ता)
Tuesday, October 20
Breaking News
- रामदयालुनगर स्टेशन पर बनेगा सेकेंड एंट्री गेट, 97 करोड़ से बदलेगी सूरत; नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी
- Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
- सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
- अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
- योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 5 जिलों में लगेंगे आकाशीय बिजली चेतावनी सेंसर
- LNG संकट से पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, सर्दियों से पहले जहरीली हवा का खतरा
- धनबाद में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, 14 ठिकानों पर छापेमारी; 200 किलो कोयला जब्त
- राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ेगी खुफिया निगरानी, पाकिस्तान सीमा पर 9 नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव
- मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी
- रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत

