मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा कोरोना वायरस से जंग
में लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं।
कोरोना वायरस के
खिलाफ जंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्रेटीज लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। इस
कड़ी में अब ऋचा चड्ढा का नाम भी जुड़ गया है। वह एक गुरुद्वारे के माध्यम से
जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी ऐसा करने की
अपील की है।
ऋचा ने सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा , “जब मैंने गुरुद्वारे के लोगों से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा
कि वे सिर्फ राशन लेंगे। पैसे नहीं लेंगे। मैं नजदीकी किराने के दुकान पर गई, जो खरीद सकती थी
जैसे 10-20 किलो।
अब मुझे समझ में आया है कि उन्हें कम से कम रोज 250 किलोग्राम राशन की जरूरत है। इसलिए मैं एक बड़े
होलसेल दुकान का पता लगा रही हूं, जहां से बड़ी मात्रा में राशन लिया जा सके।”
ऋचा ने लिखा, “ इस
समय में अगर आप एक व्यक्ति या एक परिवार की मदद कर सकते हैं तो यह काफी है। इस समय
में एक दूसरे के प्रति दयालु होना चाहिए।”(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

