लखनऊ ( mediasaheb.com) बॉलीवुड #Bollywood सिंगर कनिका कपूर #Kanika Kapoor को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। क्योंकि उनका पांचवा तथा छठा रिपोर्ट निगेटिव आया है। लंदन से भारत लौटने के बाद कोरोना वायरस का पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद अब बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का आखिरकार छठा रिपोर्ट भी निगेटिव आया है। लखनऊ #Lucknow के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआस) के निदेशक प्रो. आरके. धीमान ने कहा कि उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव है, लेकिन हम घर जाने से पहले एक और रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। यदि उनका दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आता है, तो उनको इस सप्ताह घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। कनिका कपूर ने कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद शहर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। लापरवाही के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन मामला दर्ज किया गया है। वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिसको कोरोना वायरस हुआ है। 20 मार्च को जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। यदि उनका दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आता है, तो कनिका को इस सप्ताह घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। ‘(हि स )
Saturday, June 20
Breaking News
- 10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ
- ब्रह्मोस की ताकत का दुनिया ने माना लोहा, अब रूस भी अपनी सेना में करेगा शामिल; जानिए इसकी खासियत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- फुटपाथ पर चलना भी नागरिकों का मौलिक अधिकार
- उत्तराखंड चुनाव 2027: धामी के सामने मिशन रिपीट की चुनौती, कांग्रेस और UKD कितना बिगाड़ेंगे खेल?
- PM Kisan Yojana: किसानों को आज मिलेगा ₹2000 का तोहफा, जानें किस समय खाते में आएगी किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस
- AI नहीं सीखने वाले टेक कर्मचारियों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, छंटनी की आशंका 3 गुना ज्यादा: गैलप स्टडी
- निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला
- 2030 में विराट कोहली क्या करेंगे? RCB के CEO के बयान ने मचाई हलचल
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा, 3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन और ₹50,000 करोड़ निर्यात का लक्ष्य समय से पहले होगा पूरा
- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ₹51,000 तक का उछाल! अगर मान ली गई यह बड़ी मांग

