मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने
राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है।
राधिका मदान को उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए खूब सराहना
मिल रही है। अब अमिताभ बच्चन भी राधिका के मुरीद हो गए हैं। होमी अदजानिया के
निर्देशन में बनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में राधिका ने इरफान खान की बेटी का रोल
निभाया है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है। फिल्म में
राधिका मदान के काम को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक पत्र लिखा। अमिताभ
ने इस पत्र में राधिका के काम और उनकी फिल्म की तारीफ की। राधिका ने अमिताभ के
भेजे पत्र और फूलों की फोटो शेयर कर एक लम्बा इमोशनल पोस्ट लिखा है।
राधिका ने लिखा, “ मुझे नहीं
पता कि मुझे क्या कहना या लिखना चाहिए. मेरी बोलती बंद हो गई है और मैं बहुत-बहुत
खुश हूं। अमिताभ बच्चन सर ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये पत्र मिला। मैं हमेशा इस
बात की कल्पना करती थी कि एक दिन मेरी फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरे घर के
दरवाजे की घंटी बजेगी और एक इंसान बाहर खड़ा होकर कहेगा “अमिताभ बच्चन सर ने आपके लिए एक नोट और फूल भेजे हैं” और फिर मैं बेहोश हो जाऊंगी। शुक्र है मैं सच में इस पत्र को
पाकर बेहोश नहीं हुई। मैं कुछ देर आंखों में आंसू लिए वहीं खड़ी रही और खुश हुई।
मेरे सपने को सच करने के लिए शुक्रिया। इससे मुझे और ज्यादा मेहनत करने और अपने
दर्शकों को और भी अच्छे से एंटरटेन करने का प्रोत्साहन मिला है।”(वार्ता)
Friday, October 16
Breaking News
- 1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
- मध्यप्रदेश बनेगा देश का मिल्क कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश की सौज झील को मिला रामसर साइट का दर्जा, संख्या बढ़कर 14 हुई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
- डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- योगी सरकार का नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने पर जोर
- नवरात्र विशेष-6: झांसी की वंदना ने सुई-धागे से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
- अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं वित्तीय साक्षरता से जुड़ीं

