मुंबई (mediasaheb.com
) बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आयुष्मान खुराना की
तारीफ की है।
लता मंगेशकर को आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन बेहद पसंद
आयी है और उन्होंने फिल्म में आयुष्मान के काम की तारीफ की है। लता मंगेशकर ने यह
फिल्म देखी और उन्हें भी यह फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने ट्वीट कर आयुष्मान
खुराना की तारीफ की है।
लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा, “आयुष्मान
खुराना जी नमस्कार। मैंने आपकी फिल्म अंधाधुन देखी। आपने बहुत अच्छा काम किया है
और जो गाने आपने गाए हैं वे भी मुझे बहुत अच्छे लगे। मैं आपको बधाई देती हूं और
भविष्य में आपको और यश प्राप्त हो इसकी कामना करती हूं।”
इस पर रिप्लाई करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “लता दी, आपका ये
कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके इस प्रोत्साहन के लिए ही शायद मैंने मेहनत
की थी। आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”
गौरतलब है कि फिल्म अंधाधुन के लिए आयुष्मान खुराना को
राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा
तब्बू और राधिका आप्टे अहम रोल में थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना दृष्टिहीन
व्यक्ति के किरदार में थे।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क
- बिहार में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, कक्षपाल भर्ती में मिलेगा 12.5% आरक्षण

