मुंबई (mediasaheb.com) बहुमुखी प्रतिभा की धनी ,सिनेप्रेमियों के दिल की धड़कन पूजा भट्ट ने न सिर्फ अभिनय बल्कि निर्माण और निर्देशन के तौर पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।
24 फरवरी 1972 को मुंबई में जन्मी पूजा ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी #Daddy से की। इस पिल्म में पूजा भट्ट के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभायी थी। अपनी पहली हीं फिल्म के जरिये पूजा भट्ट ने दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया।
वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म दिल है कि मानता नही # dil hai ki maanata nahin पूजा भट्ट के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ..इट हैपेंड वन नाईट ..# it haipend one night भट्ट और आमिर खान ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया ।
वर्ष 1991 में पूजा भट्ट की एक और सुपरहिट पिल्म सड़क #Sadak हेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट की जोड़ी संजय दत्त के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 1992 में पूजा भट्ट की फिर तेरी कहानी याद आयी और सर जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
वर्ष 1992 से वर्ष 1996 के बीच पूजा भट्ट ने #तड़ीपार, #चोर और चांद, #नाराज, #गुनेहगार, #अंगरक्षक, #चाहत, #हमदोनो जैसी कुछ फिल्मो में अभिनय किया लेकिन सभी फिल्मे टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुयी।
वर्ष 1997 में पूजा भट्ट ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया और तमन्ना फिल्म के निर्माण के साथ इस फिल्म में अभिनय भी किया। इस फिल्म के जरिये उन्होंने एक ऐसे ..हिजड़े ..के जिंदगी को पेश किया जो समाज के तमाम विरोध के बावजूद एक अनाथ लड़की का पालन पोषण करता है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास सफल नही हुयी लेकिन समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म पूजा भट्ट निर्मित उत्कृष्ट पिल्मों में एक है ।
वर्ष 1998 में पूजा भट्ट ने जख्म और दुश्मन # jakhm # dushman जैसी सुपरहिट पिल्मों का निर्माण किया। जख्म के जरिये पूजा भट्ट ने अयोध्या में हुये बावरी मस्जिद विध्वंस के बाद मुंबई में हुये दंगे में एक परिवार को त्रास्दी को रूपहले पर्दे पर पेश किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने अपने संजीदा किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म पाप के जरिये पूजा भट्ट ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। वर्ष 2012 में फिल्म जिस्म 2 के जरिये पूजा भट्ट ने सन्नी लियोनी को बॉलीवुड #Bollywood में लांच किया। पूजा भट्ट इन दिनों बतौर फिल्मकार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है और वह वर्तमान में फिल्म सड़क 2 का निर्माण कर रही है। (वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- UP Government Jobs: अब समय पर होंगी सरकारी भर्तियां, वार्षिक कैलेंडर से तय होगी परीक्षा से नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया
- बिहार में खनिज संपदा से हर साल मिलेगा ₹7 हजार करोड़ राजस्व, 15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन
- भारत एआई के खिलाफ नहीं, पर एनिमेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बनाया ‘क्रिएटिव इंडिया मिशन’: आशीष कुलकर्णी
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, ग्रीन बेल्ट में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं; 50 बेड से बड़े अस्पतालों का रास्ता साफ
- JSSC-CGL की 1,932 नियुक्तियां रद्द होने की तैयारी, 7 लाख अभ्यर्थियों पर भी संकट
- स्वतंत्रता दिवस पर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR
- Bastar में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा का पहरा, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा
- मसूद अजहर का हिमायती और जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध समर्थक गिरफ्तार, बिहार से जुड़े जफर पर फंडिंग के आरोप
- Bastar में सुरक्षा से विकास तक बदली तस्वीर, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में अधिकारियों ने दिया प्रेजेंटेशन

