मुंबई (mediasaheb.com) आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे‘ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, सिम्बा गर्ल सारा अली खान और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में होंगे। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। फिल्म की शूटिंग इसी साल 1 मार्च से शुरू होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो भारतीय संस्कृतियों का मिश्रण है। फिल्म में अक्षय कुमार एक खास रोल में होंगे। वहींं खबर है कि इस फिल्म में सारा अली खान दोहरी भूमिका में होगी। इस फिल्म में वह अक्षय और धनुष के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। फिल्म में दो प्रेम कहानियों को एक साथ दिखाया जायेगा। फिलहाल फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन फिल्म में इस तिगड़ी जोड़ी को देखना रोमांचक होगा। फिल्म की शूटिंग बिहार और मदुरै के कई इलाकों में होगी।फिल्म ‘अतरंगी रे’ आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है। फिल्म की कहानी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिमांशु शर्मा ने लिखी है। एआर रहमान फिल्म का संगीत तैयार करेंगे। यह फिल्म टी सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ 2021 में वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। (ही स )
Thursday, October 15
Breaking News
- पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, लकड़ी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
- चिरायु से मिली नई उड़ान- नन्हें सूर्या के टेढ़े पैरों को मिली राह
- झारखंड में डाक विभाग का बड़ा फेरबदल, धनबाद बनेगा नया रीजन; 7 नई इकाइयों को मंजूरी
- राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत, डूंगरपुर और जालोर में करोड़ों के फसल बीमा क्लेम का रास्ता साफ
- किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- CG में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से विधायक मोहले के भाई समेत 3 की मौत
- उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वैश्विक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत पर IMF का भरोसा, फिर की भारत की तारीफ
- जबलपुर, भोपाल और इंदौर को जोड़ते हुए 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल हब
- ‘क्या अखिलेश यादव खुद वोट चोरी कराकर BJP को जिता रहे थे?’… दयाशंकर सिंह का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

