मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के ‘सिंघम’ स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।
फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वारियर’ 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। ओम राउत निर्देशित यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तान्हाजी मालुसरे की कहानी है, जिसमें अजय ने टाइटल रोल निभाया है। वहीं सैफ़ अली ख़ान उदयभान के किरदार में हैं, जो मुगल सेना का सेनापति था। काजोल ने फ़िल्म में तान्हाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया है।
‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाकर रख दिया है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 118.91 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को हालांकि समीक्षकों ने मिलजुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।(वार्ता)
Friday, October 9
Breaking News
- लातेहार में आदिवासी महिला से कथित मारपीट, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
- भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने 38 साल की उम्र में लिया संन्यास, पार्थिव पटेल से था खास कनेक्शन
- शहडोल में 10 मिनट के भीतर गूंजीं तीन किलकारियां, 20 साल की महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म
- बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
- ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी
- जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मौलाना ने बताया अवैध, लोगों से शामिल न होने की अपील
- दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा क्यों चर्चा में? जानें कैसे करता है काम और क्यों हुआ विवाद
- जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान
- MP में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पद से हटाए गए, शराब ठेकों के बदले रिश्वत के आरोप
- राजस्थान में 10-11 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 7 जिलों में बदलेगा मौसम

