मुंबई, (mediasaheb.com)बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर
फॉरेस्ट अफसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड में चर्चा
है कि विक्रांत मल्होत्रा महाराष्ट्र में हुई बाघिन की हत्या के कोंट्रोवर्शियल
केस पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मल्होत्रा विद्या बालन
को साइन करने जा रहे हैं। नवंबर 2018 में महराष्ट्र की बाघिन अवनि पूरे भारत में चर्चा
का विषय बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि महराष्ट्र के पांढरकवड़ा इलाके में एक बाघिन
ने 13 इंसानों
को मार डाला था। बाघिन के आदमखोर होने के कारण पूरे जिले में खौफ था। डर को बढ़ते
देख बाघिन अवनि की हत्या कर दी गयी थी। मुद्दा इतना बड़ा बन गया की पूरे देश में
अवनि की हत्या पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। ऐसे बहुचर्चित मुद्दे पर फिल्म
बनना काफी दिलचस्प है।
बताया जा रहा है
कि इस फिल्म के निर्माताओं को फॉरेस्ट अफसर के रोल के लिए दमदार अभिनय कुशलता की
ज़रुरत थी, जो
दर्शकों को बांध कर रख सके, शायद
यही कारण है कि फिल्म में विद्या को लीड रोल दिया गया है। विद्या की अब तक की
शानदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने उन्हें इस रोल के लिए सबसे
बेहतर माना है।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, ED की शिकायत पर रामपुर में FIR दर्ज
- बस्तर में नक्सलवाद को झटका, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- MP में राजस्व संग्रहण 11.37 प्रतिशत बढ़ा, अप्रैल से सितम्बर 2026 तक मिले 44,711 करोड़ रुपये
- IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बने युवराज सिंह
- योगी सरकार का बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार पर जोर, राजस्व वसूली और सही बिलिंग की होगी सख्त निगरानी
- पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का विमोचन करेंगे सीएम योगी
- जनकार्यों में हीला-हवाली पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई
- किशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारत के लिए बड़ी चेतावनी! 10 दिन में बढ़ सकता है कच्चे तेल का संकट, SBI रिसर्च ने जताई चिंता
- भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएगा ‘समर्थक’, जल्द बेड़े में होगा शामिल

