मुंबई (mediasaheb.com)
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि वह
अपनी मां श्रीदेवी से बड़ी स्टार बनने के बारे में नहीं सोच रही है।
बोनी कपूर और
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वह इन
दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं इसे एक जिम्मेदारी के रूप में सोचती हूं।
मेरे परिवार और मेरी मां को दर्शकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली हैं। इसके कारण
मुझे भी ऐसा ही प्यार मिला है। मुझे अब यह साबित करने के लिए अपने दम पर और अधिक
महेनत करनी होगी, ताकि
मैं यह साबित कर सकूं कि मैं इस लायक हूं।
जान्हवी कपूर को
लगता है कि यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वह अपने स्टारडम से ज्यादा मां से जुड़ी
भावनाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां से बड़ी स्टार बनने के बारे
में नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह किसी के लिए भी संभव है।
मैं उनसे अलग हूं। हमारे काम से जुड़ा हमारा भाव समान है। उन्होंने जिस तरह की
मेहनत की, वह
DNA और कंडीशनिंग मेरे अंदर भी समा गई है। मैं
स्टारडम के लिए नहीं मर रही हूं, मैं यहां अच्छा काम करने के लिए आई हूं।(वार्ता)
Tuesday, October 13
Breaking News
- सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- योगी सरकार में तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, अवर अभियंता के 1536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ का तीन चरणों में होगा विकास, 31 स्थलों पर बनेंगे आश्रय स्थल और सीता रसोई
- सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
- यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब WhatsApp पर दर्ज कराएं शिकायत; घर बैठे होगा समाधान
- दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन-सा? मलेशिया के इस होटल में हैं हजारों कमरे, निर्माण पर खर्च हुए ₹24,500 करोड़
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढालसिंह बिसेन सहित नव नियुक्त राज्यपालों को दी बधाई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में करेंगे 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान
- इटारसी में 2027 निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की तैयारी तेज, कहीं कटेगा वार्ड तो कहीं बदलेगी सीट
- इंदौर में पानी की नई पाइपलाइन का प्लान, तिंछा से लिम्बोदी तक बिछेगी 15 किलोमीटर लाइन

