मुंबई (mediasaheb.com) आज से 11 साल पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवम्बर 2008 के आतंकी हमले को कौन भुला सकता है? रूह कपा देने वाले इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा बेकसूर लोग मौत के घाट उतार दिए गए थे। और लगभग 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस दीं कुछ आतंकी समुन्द्र के रास्ते से देश में घुस आये थे और देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में जुट गए। तब देश में तैनात सुरक्षा बलों ने बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकियों का सामना किया। उन्होंने सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया और एक आतंकी ‘कसाब’ जिन्दा पकड़ा गया।
पुलिस और आतंकियों की इस मुठभेड़ में हमारे कई जवान शहीद हो गए। इस घटना ने देश की जनता में लगातार दर्द और दहशत का माहौल बना दिया था। लगभग 4 दिनों तक यह मुठभेड़ चलती रहीं। 26 /11 को हुए इस आतंकी घटना की 11वीं बरसी पर बॉलीवुड हस्तियों ने शहीदों को सोशल मीडिया के माध्यम से भावभीनी श्रंधाजलि दी है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्म ‘होटल मुंबई‘ को 26 /11 में शहीद हुए नायकों को समर्पित किया है। अनुपम खेर की यह फिल्म उस रात की सच्ची घटना पर आधारित है। अनुपम ने ट्वीट किया-‘हमारी फिल्म ‘होटल मुंबई‘ 26/11 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि है!’ 26/11 की इस घटना के 11 साल हो गए है,लेकिन यह हमला इतना भयावह था कि यह घटना आज भी अपनों को खोने के जख्म को हरा करती है। इस बर्बरतापूर्ण घटना को भुला पाना हर किसी के लिए असंभव है। (हि स )

