रोम, (mediasaheb.com) पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रही है। ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवम्बर 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। बाद में वह परिवार के साथ मुंबई आ गई। अपनी उच्च शिक्षा के दौरान ऐश्वर्या का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हुआ।उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की।ऐश्वर्या 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता का हिस्सा बनी, जिसमें उन्हें उपविजेता चुना गया। इसी साल ऐश्वर्या ने ‘मिस वर्ल्ड’प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने कई देशों की सुंदरियों को हरा कर ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब जीता। इसके बाद ऐश्वर्या को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। ऐश्वर्या ने 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।इसी साल ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।इस फिल्म में वह बॉबी देओल के अपोजिट नजर आई।यह फिल्म कोई खास कमल नहीं दिखा पाई। 1997 में ऐश्वर्या ने संजय लीला भासली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अभिनय किया।यह फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म में ऐश्वर्या के शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद ऐश्वर्या ने तमिल,हिंदी और अंग्रेजी की कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया।जिसमें ताल, जोश, मोहब्बतें, देवदास, धूम-2, गुरु, जोधा अकबर, रेनकोट, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज, उमराव जान,जज्बा आदि शामिल है। इसके अलावा ऐश्वर्या कई विज्ञापनों में भी नजर आई। वह बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला जैसे दो प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। फिलहाल ऐश्वर्या लोरियल पेरिस की ब्रांड अम्बेसडर है।ऐश्वर्या को 2009 में फिल्म जगत में उनके दिए सहयोग के लिए पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीली आँखों वाली ऐश्वर्या राय ने 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।उनकी एक बेटी भी है,जिसका नाम ‘आराध्या’ है। अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या इस साल ऐश्वर्या अपना जन्मदिन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ रोम में मना रहीं है। ( हि.स.)
Sunday, June 28
Breaking News
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपियों के घरों पर पुलिस की छापेमारी, ₹79.85 लाख बरामद
- तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव: एमडीएमके ने डीएमके से 9 साल पुराना गठबंधन तोड़ा
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, सर्जियो गोर बोले- बस कुछ मुद्दों पर सहमति बाकी
- भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ ICGS अक्षय, समुद्री सुरक्षा को मिली मजबूती
- बिहार में नई जल नीति: नदियों और जल प्रबंधन होगा पूरी तरह डिजिटल
- यूपी का प्रोजेक्ट प्रवीण: 36,103 छात्रों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
- नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ी चर्चा: फिटमेंट फैक्टर से तय होगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
- मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार
- मनरेगा का नया स्वरूप: अब ‘जी-राम-जी’ योजना के नाम से जाना जाएगा ग्रामीण रोजगार मिशन

