मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। निर्माता आनंद पंडित और फिल्म ‘चेहरे’ की टीम ने अलग अंदाज में उनको जन्मदिन की बधाई दी है। आनंद पंडित ने एक विशेष वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए हुए 50 यादगार किरदारों का चेहरे दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में बिग बी की नई-पुरानी सभी फिल्में शामिल है। उन्हीं किरदारों के फोटो से अमिताभ का चेहरा बनाया गया है। वीडियो में लिखा गया है-‘जमीन, आसमान उजाले, अंधेरे जिंदा रहेंगे, जिस्म चले जाएंगे, लेकिन चेहरे जिंदा रहेंगे, सदी के महानायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बिग बी ने मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले अमिताभ का फर्स्ट लुक सामने आया था। अमिताभ सफेद दाढ़ी में दिख रहे थे। इस फिल्म को रुमी जाफरी निर्देशित करेंगे। फिल्म ‘चेहरे’ अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी। (हि स )
Monday, June 29
Breaking News
- CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, CBI जांच की मांग वाली याचिका पर पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों?
- MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट
- अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक
- कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल
- रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं
- Gold-Silver Price Today: जून में सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें कितने गिरे भाव और नए रेट्स
- CM मोहन यादव की नीमच को बड़ी सौगात, 500 मेगावॉट सोलर पार्क का करेंगे उद्घाटन
- जयपुर के आमेर में बड़ा हादसा, अरावली पैलेस की निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबे कई लोग
- FIFA World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका को हराकर कनाडा ने राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह, रचा बड़ा उलटफेर

