दाढ़ी में अभिनेता को पहचानना हुआ मुश्किल
(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘शमशेरा’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई है। तस्वीर में रणबीर को पहचान पाना मुश्किल है। रणबीर को खादी की बनियान और सफेद धोती या पजामा पहने देखा जा सकता है। रणबीर की दाढ़ी बढ़ी हुई और उन्होंने माथे पर दुपट्टा लपेटा हुआ है। तस्वीर में वह गांव के लोगों के बीच खड़े हैं। ‘शमशेरा‘ के सेट से रणबीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीर को रणबीर के फर्स्ट लुक के रूप में लिया जा रहा है।

