मुंबई, ( mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ( Janvi kapoor ) सिल्वर स्क्रीन पर ‘बॉम्बे गर्ल’ बन सकती हैं।
जाह्नवी आने वाले दिनों में गुंजन सक्सेना की बायॉपिक ‘द कारगिल गर्ल’, ‘तख्त‘, ‘दोस्ताना 2’, ‘रूही-अफजा’ जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आएंगी। अब इस कड़ी में एक और फिल्म ‘बॉम्बे गर्ल’ का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म में जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के प्रॉडक्शन बैनर तले काम करेंगी।
बोनी कपूर और निर्माता महावीर जैन एक साथ मिलकर दो पीढ़ियों के अंतर को दिखाने वाली फिल्म ‘बॉम्बे गर्ल’ बना रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका जाह्नवी निभाएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक विद्रोही युवा लड़की के किरदार में होंगी। इस फिल्म को क्लब 60 फेम निर्देशक संजय त्रिपाठी ने लिखा है, जो इसके निर्देशन का जिम्मा भी उठाएंगे। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी। अभी तक हालांकि यह पता नहीं चला है कि फिल्म में जाह्नवी के साथ कौन-कौन से कलाकार होंगे। जाह्नवी ने हाल में गुंजन सक्सेना की बायॉपिक ‘द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही-अफजा’ की शूटिंग पूरी की है।(वार्ता)
Sunday, April 26
Breaking News
- रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश
- 26 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- मुख्यमंत्री योगी के आर्थिक सलाहकार प्रो. केवी राजू बने नीति आयोग के सदस्य
- अलीगढ़ हादसे पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
- पश्चिम बंगाल में नबद्वीप, कटवा तथा बागदा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री टंकराम वर्मा
- सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
- मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

