(mediasaheb.com) बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को 8 अगस्त को मेलबर्न के 10वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख को लिंडा डेसाऊ पुरस्कृत करेंगी। वह विक्टोरिया की 29वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं। मेलबर्न के पलास थिएटर में समारोह आयोजित होगा। शाहरुख समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं। साल 2019 में इस कार्यक्रम का थीम साहस है। इस अवॉर्ड के जरिए आयोजक भारतीय सिनेमा में शाहरुख के योगदान को सम्मानित करेंगे। शाहरुख ने कहा, “ये सम्मान देने के लिए मैं आभारी हूं। मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे मेरे सभी साथी व उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम साझा करना एक शानदार अनुभव होगा। (हि स )
Friday, March 13
Breaking News
- भोपाल में भू-जल स्तर गिरावट, कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया; नए निजी नलकूपों पर प्रतिबंध
- मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग के लिए 3502 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में मंजूर
- गुजरात हाई कोर्ट ने 26 हफ्ते के भ्रूण के मामले में नाबालिग को गर्भपात की अनुमति नहीं दी
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
- खाली सिलिंडर, ठंडा चूल्हा: गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार का पुतला फूंका
- सुमित अंतिल का दमदार प्रदर्शन: 69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक
- छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र से 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता
- MP में LPG की किल्लत: ऑनलाइन बुकिंग ठप, सर्वर डाउन, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें
- CM विष्णु का बड़ा आदेश: अफीम की खेती और बिजली बिल न चुकाने वालों को मिली राहत
- बलरामपुर के कोरंधा में मसाले की आड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई, पौने 2 करोड़ की जब्ती

