(mediasaheb.com) बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मंगलवार देर शाम इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज किया है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी हैं। आलिया और उनकी बहन रेड कलर की एक ही शॉल में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी मां जैकेट में दिख रही हैं। इस फोटो में तीनों को कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर आलिया अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ दिलचस्प पोस्ट करती रहती हैं।
ऊटी से फोटो को शेयर करते हुए बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लिखा, ‘एक संपूर्ण प्यार।’ फोटो में तीनों के बीच खास बॉडिंग दिख रही है। इस फोटो को अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आलिया इन दिनों ऊटी में फिल्म ‘सड़क-2′ की शूटिंग के साथ अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।’सड़क-2’ साल 1991 की हिट फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वेल है। इस फिल्म में आलिया और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ‘सड़क-2’ का डायरेक्शन महेश भट्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही है। आलिया ने वर्ष 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Friday, April 3
Breaking News
- यूपी के लाखों छात्रों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रवृत्ति से वंचित रहे छात्र अब दोबारा कर सकेंगे आवेदन
- आज का राशिफल (3 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानें किसका साथ देगा भाग्य और कैसा रहेगा आपका दिन
- नुवान तुषारा पहुंचे कोर्ट, IPL 2026 के लिए बोर्ड के खिलाफ किया केस
- वैशाख माह की शुरुआत और चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
- 15 किमी बाइक चलाकर दुर्गम गांवों में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध
- आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर
- बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम बदले, अब जमीन का खतियान और वंशावली देना होगा अनिवार्य
- इमैनुएल मैक्रों संग बुरा बर्ताव करती हैं उनकी पत्नी, ट्रंप ने उड़ाया फ्रांसीसी राष्ट्रपति का मजाक
- बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

