(mediasaheb.com) अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि यह फिल्म मेरी लाइफ की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि हमने जब फिल्म शुरू की तो हमें ज्यादा कोई जानकारी नहीं थी। धीरे-धीरे हमें इससे जुड़ी कई बातें और अनसुनी कहानियां पता चलीं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं फिल्म लोगों तक जाए। ट्रेलर रिलीज के दौरान अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, शरमन जोशी आदि मौजूद रहे।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक मिसाल है उस नामुमकिन सपने की जिसे मुमकिन किया इंडिया ने।’ साथ ही अक्षय ने फिल्म के अन्य कलाकारों को टैग भी किया। उससे पहले भी उन्होंने ट्वीट किया कि ‘किस्मत साथ देती है जब हौसला हो बुलंद, आ गया है’# #MissionMangalTrailer
ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर अक्षय को बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त,2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति हैं।पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ फिल्म के एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखे जाने के सवाल पर अक्षय ने कहा कि आप सुनी सुनाई बात पर भरोसा न करे, जब होगा तब जरूर बता दूंगा। कंगना और मीडिया के बीच हुए झगड़े पर अक्षय ने कहा कि मीडिया और हम मियां और बीवी के जैसे हैं, छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती है। (हि .स .)
Sunday, April 5
Breaking News
- आरसीबी बनाम सीएसके, चिन्नास्वामी में आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
- सांसद चिंतामणि ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात, अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुआत का जताया समर्थन
- इंदौर से कई शहरों तक इलेक्ट्रिक बस सेवा: उज्जैन, भोपाल समेत 64 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
- वाल्मीकि नगर को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, 38 करोड़ से होगा हवाई अड्डे का विस्तार, अब उतरेंगे बड़े विमान
- बिहार पुलिस होगी हाईटेक, 43 करोड़ की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल
- सम चुनाव में छिड़ी जुबानी जंग, सीएम हिमंता के आरोपों पर सबसे युवा प्रत्याशी कुंकी चौधरी का पलटवार
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट रोस्टर में बदलाव, चीफ जस्टिस अब जनहित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे
- वैश्विक सप्लाई चैन का संकट, होर्मुज सहित 5 प्रमुख समुद्री मार्ग
- अनूपपुर हादसा: मलबे में दबे पिता को बचाने JCB लेकर पहुंचा बेटा, NDRF की रेस्क्यू टीम सक्रिय
- यूपी में मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी और बारिश का अलर्ट

