मुम्बई(mediasaheb.com) राजकुमार राव नई अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं। वह रूह-अफजा फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आएंगे। डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है।इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग हुई थी। राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह पहली फिल्म है। उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। जाह्नवी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा कि जाह्नवी अद्भूत हैं। वह ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं।मैं समझता हूं कि हमने धड़क में उन्हें देखा है जो उनकी मेधा का संकेत है और एक तरह वह उससे भी कहीं अधिक मेधावी हैं। दिनेश विजान और मृगदीप सिह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले। रूह-अफजा मार्च,2020 में रिलीज होगी।
Monday, May 25
Breaking News
- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट हिंसा मामले में अलका लांबा दोषी करार
- उप्र. मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं पास
- अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से ‘कचरे से कला’ थीम पर होगा विकास
- भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द दस्तक देगा मॉनसून; कई राज्यों में बारिश के आसार
- ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
- धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’
- गांव हो या नगर, भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा, राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन पर हो विशेष फोकस
- लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान
- सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बने सेंट्रल डैशबोर्ड: मुख्यमंत्री

