मुंबई, 24 जून (mediasaheb.com)। अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के बाद कैंसर जैसे घातक रोग से मुक्त हुए ऋषि कपूर को लेकर एक तरफ जानकारी मिली है कि वे अगस्त के अंत में पूरी तरह से ठीक होकर स्वदेस लौटने के बाद वे चार सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस बीच अमेरिका जाने वाली बालीवुड की हस्तियां ऋषि कपूर से मिलने जरुर पंहुचती हैं। इसी कड़ी में इस वक्त अमेरिका की सैर पर गए अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी अराध्या के साथ ऋषि कपूर से मिलने पंहुचे। अभिषेक बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ दिल्ली 6 और आल इज वैल फिल्मों में साथ काम किया है। जबकि ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आ अब लौट चलें में अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने काम किया था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर बच्चन दंपत्ति के साथ कपूर परिवार की मिली जुली तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और उनकी करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया रविवार को ही वहां पंहुचे हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों छुट्टियां बिताने के साथ करण जौहर की कंपनी में बन रही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे। ये शेड्यूल जुलाई की दस तारीख से होगा और दस दिनों तक चलेगा, ऐसा बताया गया है। कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर को पूरी तरह से फिट घोषित किया जा चुका है। एहतियात के तौर पर डाक्टरों ने कुछ दिनों के लिए उनको अस्पताल में ही रखने का फैसला किया है। पिछले साल सितंबर में ही ऋषि कपूर इलाज के लिए पंहुचे थे। बालीवुड से शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर सहित तमाम सितारे अमेरिका प्रवास के दौरान ऋषि कपूर की सेहत का हालचाल लेने पंहुचे। (हि स)
Friday, June 26
Breaking News
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क
- बिहार में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, कक्षपाल भर्ती में मिलेगा 12.5% आरक्षण

