लखनऊ, 22 जून(mediasaheb.com) । इन दिनों राजधानी लखनऊ में फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन का पहला लुक शुक्रवार को सामने आया। वह मकान मालिक का किरदार निभाते हुए एक बूढ़े आदमी के रूप में दिख रहे हैं। कैसरबाग इलाके का महमूदाबाद पैलेस आजकल अमिताभ बच्चन का घर है। वह फिल्म की कहानी के अनुसार महमूदाबाद पैलेस के मकान मालिक हैं और अपने किराएदार से परेशान हैं।फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। महमूदाबाद में शूटिंग के दौरान पूरी टीम अपने-अपने सीन पूरे करने में व्यस्त रही। जब अमिताभ बच्चन अपने गेटअप में आए तो पूरी टीम हैरान रह गई। उनकी नाक लम्बी मोटी हो चुकी थी। उस पर एक मोटा चश्मा चढ़ा हुआ था। एक सफेद टोपी सिर पर थी और दाढ़ी एक बूढ़े किरदार को झलका रही थी। उनका पूरा चेहरा बदल चुका था और उन्हें देखने वाला देखता ही रह गया। एक ईमानदार मकान मालिक का किरदार निभाते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने सीन की शूटिंग पूरी की।(हि.स.)
Saturday, August 15
Breaking News
- तालिबान ने 5 साल में बर्बाद किया लाखों लड़कियों का भविष्य! UNESCO की चेतावनी से दुनिया चिंतित
- पॉकेट में रखा फोन बम की तरह फटा! इन खतरनाक संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
- बिहार में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर बनेंगे बाइपास, केंद्र ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
- यूपी में दिव्यांग छात्रों को हर महीने 600 रुपये एस्कार्ट भत्ता, 14 हजार को लाभ
- YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! अब कमाई के लिए 8,000 घंटे Watch Time या 2 करोड़ Shorts Views जरूरी
- सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
- गंगा एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार! मेरठ से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में, इन शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
- एक ही घर में 6 सास और 14 बहुएं! खाने में 3 बकरे भी पड़ते हैं कम, आंध्र के इस परिवार की अनोखी कहानी
- IFS निधि तिवारी की प्रेरणादायक कहानी, साइंटिस्ट की नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC; अब PM मोदी की सेक्रेटरी
- स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी को लेकर अलर्ट, Tata Power-DDL ने बिजली तारों से दूर रहने की अपील

