मुम्बई, 28 मई (mediasaheb.com)। हाल ही में
प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2018 में विज्ञापनों के माध्यम से सबसे
ज़्यादा कमाई करने वाले सितारों में अक्षय कुमार अव्वल नम्बर पर रहे। आंकड़ो के
मुताबिक अक्षय कुमार ने पिछले साल विज्ञापनों से सौ करोड़ से ज़्यादा की कमाई की।
सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण बात ये है कि सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले शीर्ष तीन
सितारों की लिस्ट में कोई खान स्टार नहीं है। पिछले कई सालों में यह पहला मौका है
जब खान सितारे टॉप-थ्री में नहीं आए हैं।
2018 की लिस्ट में अक्षय कुमार के बाद
दूसरे नंबर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी कमाई 76 करोड़ बताई गई है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह का नाम है। महिलाओं में इस बार सबसे आगे
आलिया भट्ट का नाम है, जो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक विज्ञापनों की
दुनिया में कार्तिक आर्यन, विकी कौशल, वरुण धवन, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर,
जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी चमके
हैं। रिपोर्ट बताती है कि विज्ञापनों की दुनिया में सेलेब्रिटीज़ का शेयर।काफी बढ़ा
है। ये शेयर अब 995।करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इससे पहले तक ये आंकड़ा 746 करोड़ था।(हि.स.)
Saturday, August 15
Breaking News
- Bhopal Drug Bust: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 8.6 किलो ड्रग्स जब्त; 5 गिरफ्तार
- Saif Ali Khan की 1370 एकड़ जमीन पर EOW की जांच तेज, भोपाल में बढ़ा कानूनी पेंच
- भोपाल मंडल में खत्म होंगे रेलवे के समपार फाटक, 2027 तक 11 क्रॉसिंग हटेंगी; 36 ROB चालू
- MP BJP में बड़े बदलाव की आहट! हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष से बंद कमरे में 30 मिनट चर्चा
- योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी
- भारत छोड़ो आंदोलन में बनारस पर टूटा था अंग्रेजों का कहर, 18 शहीद हुए थे
- भोपाल में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी! 144 संपत्तियों से हटेगा स्टे, 1000 दुकानें होंगी सील
- 15 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए करें ये 10 काम, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
- ईरान ने गिराए अमेरिका के 45 Reaper ड्रोन! 25% बेड़ा हुआ तबाह, हथियारों के स्टॉक पर बढ़ा संकट
- रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, बाल शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी

