मुम्बई, 28 मई ( mediasaheb.com )। टीवी कलाकार अभिमन्यु चौधरी को मुंबई पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु चौधरी और उनके दोस्त अभिनव ने एक सैलून में वहां काम करने वालों के साथ मारपीट की। ये मामला अंधेरी इलाके का बताया गया है। मामले के अनुसार, अभिमन्यु चौधरी की एक महिला मित्र ने आरोप लगाया था कि सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ने उसको गलत तरीके से छूआ। इसे लेकर ही पहले उस महिला।और सैलून कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। महिला ने ये जानकारी अभिमन्यु को दी, तो वे अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंच गए और सैलून में मारपीट हो गई। सैलून कर्मचारियों का आरोप है कि अभिमन्यु चाकू लेकर आए थे और आरोपी कर्मचारी पर उन्होंने चाकू से हमला किया। सैलून कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और अभिमन्यु चौधरी के साथ उनके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि अभिमन्यु चौधरी की महिला मित्र की ओर से सैलून कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 324 और 326 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु चौधरी को टीवी शो मनमोहिनी में विलेन के रोल में देखा गया था। इन दिनों वे बालाजी के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में काम कर रहे हैं।(हि स)
Thursday, June 25
Breaking News
- अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त
- 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ
- SPS से IPS प्रमोशन पर आज फैसला, 9 अफसरों की किस्मत का होगा निर्णय
- देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट


