मुंबई, (mediasaheb.com ) सलमान खान की ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म भारत का ट्रेलर सोमवार को सोशल मीडिया पर लांच हुआ, तो ये मीडिया की सुर्खियां बन गया। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस ट्रेलर को देखने वाले बहुत सारे लोग तब्बू को लेकर सवाल कर रहे हैं। फिल्म में तब्बू का अहम रोल बताया जा रहा है, लेकिन भारत के ट्रेलर में तब्बू की एक भी झलक नहीं है। इसे लेकर कोई कह रहा है कि उनका रोल मेहमान कलाकार वाला है, लेकिन भारत की यूनिट से जुड़े लोगों का मानना है कि उनका रोल बहुत अहम है और उनका ट्रेलर में न आना एक नीति का हिस्सा है। सूत्रों का कहना है कि अभी फिल्म का एक और ट्रेलर लांच होने वाला है, जिसमें तब्बू भी होंगी। तब्बू ने इससे पहले सलमान के साथ फिल्म जय हो में काम किया था, जिसमें वे उनकी बहन के रोल में थीं। हाल ही में तब्बू रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन और श्रीराम राघवन की अंधाधुन में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में वे अजय देवगन के साथ फिल्म दे दे प्यार दे में हैं, जो भारत से पहले रिलीज हो जाएगी। (हि.स.)।
Wednesday, June 24
Breaking News
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- जीआरपी जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन में चोरी गए आभूषण एवं सामान को मात्र दो घंटे में किया बरामद
- जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं : मंत्री टेटवाल

