मुंबई, (mediasaheb.com) सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही इन अटकलों को खारिज किया था कि वे इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वे किसी राजनैतिक पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है कि सलमान चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। सलमान खान इन चुनावों में प्रचार करेंगे, लेकिन वे निजी तौर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। अतीत में भी वे ऐसा करते आए हैं। सलमान खान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इन चुनावों में सलमान खान एक तरफ बिहार के पटनासाहिब जाकर प्रचार करेंगे, जहां से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से चुनाव लड़ रहीं अनु टंडन के लिए भी प्रचार में जा सकते हैं। ये भी लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई में वे एक तरफ प्रिया दत्त के लिए प्रचार करेंगे, तो गोपाल शेट्टी (भाजपा) के लिए भी वे प्रचार कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के चुनाव प्रचार के लिए सलमान नागपुर जा सकते हैं।(हि.स.)
Wednesday, April 15
Breaking News
- जैसलमेर मे,माजा बोतल में गड़बड़ी, कंपनी पर जुर्माना
- मुंगेर परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार
- नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल
- महतारी वंदन योजना अपडेट: ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 जून तक चॉइस सेंटर में कराएं प्रक्रिया पूरी
- विधायक निधि कार्यों में पारदर्शिता: अब ऑनलाइन सिस्टम से होगा संचालन, जिलों में शुरू हुआ प्रशिक्षण
- लोकसभा में 543 नहीं, अब होंगे 850 सांसद: सांसदों को दिए गए 3 नए बिलों के मसौदे
- ‘सम्राट’ बने बिहार के ‘चौधरी’, 75 साल में पहली बार बना बीजेपी का CM, ली शपथ
- पन्ना की प्रतिभा ने 499 अंक लाकर रचा इतिहास, प्रदेशभर में बेटियों का बढ़ा दबदबा
- राजस्थान में गर्मी का कहर, जैसलमेर में तापमान 41.4°C के पार, लू ने बढ़ाई मुश्किलें
- पाकिस्तान दिवालिया होने से बचा, अरबों डॉलर का मदद पैकेज देगा यह मुस्लिम देश; UAE ने मांगे अपने पैसे

