रायपुर(media saheb.com) | भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कवर्धा में दंगाई नेताओं को छोड़ने के लिये दी गयी धमकी कि यदि दंगा के आरोपी नेता नहीं छूटे तो ईंट से ईंट बजा देंगे को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अलोकतांत्रिक और न्यायायलय की अवमानना बताया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कवर्धा में अशांति फैलाने और सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा उन्हें अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया जहां अदालत ने इन भाजपा नेताओं के अपराधा की गंभीरता को देखते हुये अदालत ने उन्हें न्यायालयीन रिमांड पर भेजा है। बृजमोहन अग्रवाल 15 साल तक प्रदेश में मंत्री रहे है इतना कानूनी ज्ञान उन्हें भी है कि दंगाई भाजपा नेताओं को अदालत ही जमानत पर रिहा कर सकती है, फिर भी वे ईंट से ईंट बजाने की धमकी किसे दे रहे है? भाजपा नेता इस भाषा से अदालत को धमकाने का प्रयास कर रहे है जो सवर्धा निंदनीय है। भाजपा न संविधान पर आस्था रखती है न सामाजिक मर्यादाओं का उसे ध्यान है एक तरफ भाजपा के नेता प्रदेश की गंगा जमुनी फिजां को खराब करने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का काम करते है। दूसरी तरफ उनके वरिष्ठ नेता धमकी चमकी जैसे अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर रहे है। भाजपा की चूलें तो जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हिला दिया था। अब यही हाल रहा तो जनता 2023 के चुनाव में भाजपा की ईंट से ईंट बजा देगी।(For English News : thestates.news)
Wednesday, June 24
Breaking News
- गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल
- उद्धव ठाकरे के सामने नया संकट, सांसदों के बाद अब दफ्तर पर भी मंडराया खतरा
- ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- कनिका माहेश्वरी का बड़ा खुलासा, ‘रंगीन अंडरगारमेंट्स पहनने की नहीं थी इजाजत’
- बक्सर में आर्द्रा स्नान पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
- बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग
- EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की

