रायपुर(media saheb.com) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि खुलेआम सड़क पर एक दूसरे से मारपीट करना, गाली गलौज करना और वह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कांग्रेस की ही संस्कृति हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अपेक्षा की थी कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस को जिम्मेदारी का एहसास होगा, लेकिन जो जिम्मेदारी कांग्रेस को जनता ने दिया था उसमें भी वह खरा नहीं उतरी। कांग्रेस के किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी की अपेक्षा करना बेईमानी ही होगी। राज्य और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना, अपनी वाणी में संयम ना बरतना यह कांग्रेस की ही संस्कृति में हो सकता है। बात-बात पर मारपीट करना किसी को जान से मारने की धमकी देना गुंडागर्दी करना ऐसा कर कांग्रेस के लोग ना सिर्फ अपनी संस्कृति का परिचय दे रहे हैं बल्कि प्रदेश की शांत सौहाद्रपूर्ण पहचान को भी धूमिल कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कवर्धा फिर जशपुर महासमुंद और राजधानी रायपुर में भी इस तरह की घटना होना यह बताता है कि प्रदेश सरकार से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी खुश नहीं है तो जनता कैसे खुश रहेगी।(For English News : thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- MP Weather Alert: 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में हीटवेव का खतरा; 52% कम हुई बारिश
- विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं, रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा अलीगढ़: सीएम योगी
- Sai Cabinet Meeting में बड़ा फैसला, ग्रामीण रोजगार की 2 नई योजनाएं मंजूर; बायोगैस नीति को भी हरी झंडी
- राजस्थान में पांचना बांध विवाद बढ़ा, कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस अलर्ट
- राजस्थान में यूसीसी की तैयारी तेज, विधेयक मसौदे हेतु समिति गठित
- PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ऑफ-एयर होने की अफवाहें, मेकर्स ने दी सफाई
- संजीव कपूर का खुलासा: मास्टरशेफ इंडिया में अक्षय कुमार से ज्यादा फीस की थी शर्त
- 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा सुरक्षित
- MP में UCC की आहट! इंटरकास्ट मैरिज पर आदिवासी अधिकारों को लेकर बढ़ी चिंता, विवाह रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

