रायपुर(media saheb.com) । कांग्रेस ने कोयला संकट के लिये केंद्र सरकार से श्वेत पत्र
जारी करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में
कोयला संकट के लिये मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार है। कोयले के
प्रचुर भंडार वाले भारत देश में यदि देश की जरूरतों के अनुरूप भी कोयला उत्पादित
नहीं हो पा रहा है तो देश की जनता को यह जानने का हक है कि इस संकट के पीछे कारण
क्या है? मोदी सरकार देश की जनता को बतायें कि देश
में अचानक कोयले का इतना बड़ा संकट कैसे आ गया कि देश के 10 से अधिक राज्यों में बिजली उत्पादन 30 से 50 प्रतिशत तक कम
हो गया। देश को 5 ट्रिलयन इकोनामी और मेक इन इंडिया का ख्वाब
दिखाते-दिखाते मोदी भारत को तबाही के कागार पर ले जाकर खड़ा कर दिये। प्रधानमंत्री
मोदी और उनकी सरकार स्वतंत्रता के बाद देश की ऐसी सरकार है जो दिग्भ्रमित है जिनके
पास देश के आर्थिक न रोड मैप बिना किसी तैयारी के और बिना किसी कारण के नोटबंदी
किया। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी, जीएसटी लागू
किये तो देश का व्यापार ठप्प पड़ गया। अब इनकी अदूरदर्शी नीतियों के कारण कोयला
भंडार पैदा हो गया देश भर की बिजली उत्पादन ईकाईयां बंद हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि
कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक मेहनत कर स्वावलंबी और आधुनिक भारत का
निर्माण किया, सूई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने में भारत
आत्म निर्भर हुआ। मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने देश की
परिसंपत्तियों के साथ देश की खनिज संपदा निजी क्षेत्रों को सौंपने की योजना बना
रही है। मोदी सरकार ने देश के लिये एक भी नई परियोजना की शुरूआत नहीं किया लेकिन
पुरानी मुनाफा देने वाली अनेकों ईकाइयों के निजीकरण का रास्ता जरूर खोल दिया। मोदी
सरकार जानबूझकर सार्वजनिक क्षेत्र की ईकाईयों को बंद करने में लगी है ताकि निजीकरण
का रास्ता खुल सके। देश की तमाम मुनाफा देने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों
को बेचने वाली नीति को सफल बनाने के लिये कृत्रिम कोयला संकट पैदा किया गया है
ताकि सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन ईकाईयों के निजीकरण का रास्ता खोला जा
सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोयला
संकट का एक और प्रमुख कारण यह है कि मोदी सरकार ने देश की लगभग पूरी कोल माइंस को
प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर अडानी को सौंप दिया। अडानी समूह भारत का सबसे बड़ा
कोयला व्यापारी बन चुका है, उसके एकाधिकार के कारण भी देश आज कोयले के
संकट से जूझ रहा है। पहले संकट पैदा किया जा रहा ताकि बाद में मनमाने दाम पर कोयला
बेच कर अडानी समूह मुनाफा कमा सके।(For English News
: thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच इन 7 राज्यों में अगले 7 दिन होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
- GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग
- अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में प्रदर्शित हुई 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’
- मोहन कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज! नए विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद, सिंधिया खेमे से एक नाम तय
- 48 लाख लोगों को बड़ी राहत! मुफ्त रजिस्ट्री के लिए सरकार लाई अध्यादेश, कपास मंडी शुल्क में भी बदलाव
- महाकाल की भस्म आरती के लिए नई व्यवस्था, एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति
- सिंहस्थ 2028 के लिए RPF का मेगा प्लान, 4500 अतिरिक्त जवानों के साथ 700 CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार

