रायपुर, (media saheb.com) |आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों की शिक्षा हेतु जेसीआई रायपुर कैपिटल के द्वारा “बुक्स ऑर ब्रिक्स” कार्यक्रम का आयोजन रविवार 5 सितंबर 2021 को मैग्नेटो मॉल में किया गया।जेसीआई रायपुर कैपिटल संस्था सदैव सामाजिक सरोकार से जुड़ी कार्य करती है एवं समाज देश में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। इसी कड़ी में जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और उनके सपनों को पूरा करने, उनके उज्जवल भविष्य, आर्थिक सहयोग के लिए संस्था यह कार्यक्रम चला रही है। बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। हम सब का सामूहिक प्रयास किसी बच्चे को साक्षरता की ओर ले जा सकता है, संस्था द्वारा शहर के गणमान्य व्यक्तियों से इस कार्य हेतु हर संभव मदद की अपील की कार्यक्रम का शुभारंभ जेसी वीक के तहत किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जेसीआई ज़ोन-IX की जोन अध्यक्ष योगीता जैस्वाल, विशेष अतिथि नेशनल ट्रेनर अमिताभ दुबे,जेसीआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष रोमिल जैन, प्रोग्राम डायरेक्टर आनंद जैन, सनत जैन, विनीत गोहिल, मीत खोडियार चित्रांक चोपड़ा, शशांक ढाबरे विशेष रूप से उपस्तिथि थे|For English News : the states.news
Saturday, June 20
Breaking News
- अमित शाह बोले शिंदे गुट ही असली शिवसेना, कोल्हापुर रैली में बड़ा बयान
- अमेरिका-ईरान वार्ता स्विट्जरलैंड में, स्थायी समझौते की दिशा में निर्णायक बैठक शुरू
- जयपुर में योग दिवस की तैयारियां: एसएमएस स्टेडियम सहित कई धरोहर स्थलों पर होंगे कार्यक्रम
- UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
- नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग
- भाजपा का कांग्रेस पर हमला: शशि थरूर के बयान को लेकर राहुल गांधी पर उठाए सवाल
- बिना टिकट यात्रा पर सख्ती: रेलवे ने बढ़ाया जुर्माना, अब देना होगा दोगुना दंड
- बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर
- पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाके, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

