करगीरोड /कोटा, (mediasaheb.com) गौरीशंकर सिद्ध हनुमान मंदिर चंडीपारा स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी को चांदी के नये मुकुट पहनाकर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हरीश चौबे ने विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती की। ज्ञात हो की प्रति वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर 56 भोग लगा कर भव्य भंडारा भी किया जाता है। अभी श्रावणमास में महामृत्युंजय जाप किया गया। महिला मण्डली द्वारा शनिवार को सुंदरकांड का सामूहिक पाठ भी किया गया है।

पूजन पाठ अनुष्ठान भी हुआ था। यहाँ हनुमानजी के दर्शन करने दूर दूर से भी भक्त गण आते हैं। अपनी मनोकामना अरदास लेकर आते हैं और मान्यता है कि उनकी मनोकामना पूर्ण भी होती हैं। प्रतिमा में श्री हनुमान जी स्वामी अपने चरणों में अहिरावण को दबाए हुए हैं। यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है।

