रायपुर (media saheb.com)। कुम्हारी जलाशय से सिंचाई के लिये सुहेला क्षेत्र के किसानों को पानी देने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह फैसला सूखती फसलों को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की समस्या को जानसमझकर किसान हित में यह बड़ा फैसला लिया है। कुम्हारी जलाशय से भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सुहेला क्षेत्र के किसानों को जलाशय से पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध हो, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


