कुनकुरी (media saheb.com) जिले के कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम खड़सा निवासी को ग्रामीण बैंक कुनकुरीने मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए की बीमा राशी प्रदान किया। ग्रामीण बैंक कुनकुरी समय-समय पर उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं लागू होने के लिए एवं लाभ पहुंचाने के लिए संकल्प रहता है। इसी के अंतर्गत बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा योजना में भी चलाई जा रही है। इसी कडी में ग्रामीण बैंक कुनकुरी के द्वारा अपने एक उपभोक्ता के मृत हो जाने पर उसके परिवार को 4 लाख रूपए की बीमा राशी मृतक के परिवार के खाते में जमा की गई। जानकारी अनुसार स्व अंजनी कुमार सिंह पिता जगरनाथ सिंह ग्राम खड़सा के निवासी 06.08.2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुनकुरी में एसबीआई में जनरल बीमा कराया था। मृतक के नॉमिनी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर ग्रामीण बैंक कुनकुरी के प्रबंधक जयपाल भगत, सहायक अधिकारी नवीन कुमार गुप्ता, और आशीष पटेल के सहयोग से नॉमिनी यशोदा सिंह को मृतक के बीमा की राषि 4 लाख रूपये 07.08.2021 को नॉमिनी के खाता में जामा किया गया। जो कि नॉमिनी के द्वारा अपने परिवार एवं बच्चों का परवरिश कर सकें।
पीड़ित परिवार को नही थी जानकारी
दरअसल सड़क दुर्घटना में 06.08.2020 में मृत्यु हो गई थी। लेकिन मृतक ने पहले ही सड़क दुर्घटना वाली बीमा योजना खोला था। मृतक ने तकरीबन तीन साल 200 रूपये वाली बीमा योजना यानी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 200 रूपए का ग्रामीण बैंक जनरल इंष्योरेंस दुर्घटना बीमा कराया गया था। जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार को नही थी। जब उनका परिवार बैंक में किसी कार्य के लिए गया तो बैंक अधिकारी द्वारा उन्हें इस बीमा के बारे में बताया जिस पर शाखा प्रबंधक जयपाल भगत ने पीड़ित परिवार को जानकारी दी और 4 लाख की बीमा राशी उनके खाते में जमा कराई गई। और नॉमिनी को शाखा प्रबंधक जयपाल भगत, नवीन कुमार गुप्ता के हाथो से 4 लाख रूपये का चेक प्रोत्साहन राषि दिया गया।
बीएम ने किया आह्वान
प्रबंधक जयपाल भगत ने बैंक के हितग्रहियों से आव्हान किया है कि जिन्होंनेअभी तक अपना दुर्घटना बीमा नही कराया है वह शीध्र अतिशीध्र बीमा योजना का लाभ उठाए। जिसमें एक वर्ष के 200 रूपय बीमा पर 4 लाख और 1 हजार रूपए जमा करने पर 20 लाख रूपए मिलने की व्यवस्था है। इसमें नियम अनुसार बीमा की दिनांक से 45 दिन के भीतर कोई दुर्घटना नही घटित होना चाहिए अन्यथा इसका लाभ नही मिलेगा। यादि किसी उपभोक्ता को जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तो वह व्यक्तिगत रूप से बैंक में आर संपर्क कर सकते है और विस्तार के साथ योजना के बारे में समझ सकते है।For English News : the states.news

