रायपुर (media saheb.com)| बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाना आजकल लोगों के जुबान पर छाया हुआ है। हर किसी के जुबान पर इस गाने को सुना जा रहा है। वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नये अंदाज में गाया है। जिसका ऑफिशियल वीडियो आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धूम मचा दिया है। पहले घंटे में ही यूट्यूब पर पाच लाख लोगों ने देख लिया है। बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है। इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे। इसके अलावा मुंबई के रियालिटी शो से भी सहदेव शामिल हो चुके हैं।
बता दें कि बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिरदो ने अपने स्कूल में 2 साल पहले गाया था। सहदेव दिरदो ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा।
इससे बादशाह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सहदेव दिरदो को चंड़ीगढ़ में बुला लिया। जहां बादशाह ने उसके साथ गाना रिकॉर्ड किया है सहदेव दिरदो के गाने का जादू आज सोशल मीडिया पर चल रहा है। दिरदो के इस अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इन दिनों यह गाना अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो कर धूम मचा रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं।For English News :the states.news

