जगदलपुर, (media saheb.com)छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक नाबालिग नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के समक्ष कल बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नाबालिक नक्सली अपनी माता पिता के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंची। नाबालिग नक्सली ने बताया कि वह नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने और नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर मुख्य धारा में जुड़ी है। पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग नक्सली के बेहत्तर भविष्य के लिए आगे की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन नारायणपुर पुलिस विभाग के द्वारा किये जाने का वादा करने के साथ ही रोजगार दिलाने के लिए भी हर संभव प्रयास करने का विश्वास भी दिलाया।(वार्ता)
Monday, June 8
Breaking News
- आज 8 जून का राशिफल: कुछ राशियों को मिलेगी सफलता, कुछ को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान
- गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया
- आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ अभियोजन और बेहतर समन्वय से रेलवे सुरक्षा को नई ऊंचाई देगी जीआरपी : मुख्यमंत्री
- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम ने अभ्यर्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला
- हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 में भारत की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
- 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून से
- सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

