सेलिब्रिटी होस्ट रोहित रॉय के साथ सुनने मिलेगी राज्य के सफल चेहरों की दास्तान
रायपुर (mediasaheb.com) “वर्षों पहले मुझे 5000 के लोन के लिए भी मना कर दिया गया था..”, “मुश्किलें तो आयी… “पर ” , इस पर के पीछे छिपे हौसले ने ही उनकी ज़िन्दगी की कहानी बदल दी , हर सफल व्यक्ति के जीवन में छिपी है उसके संघर्ष की कहानी
सफलता की चमक सभी को बहुत आकर्षित करती है , पर उसके पीछे की मेहनत , लगन और जज़्बे से अक्सर लोग अनजान रह जाते हैं , कहते हैं सफलता मौके की मोहताज होती है पर मौके तो बस इशारा होते हैं , असल में सफलता उन्हें मिलती है जिनमे हर हालत में आगे बढ़ने का जज़्बा होता है , जिनमे कुछ भी कर गुज़रने का हौसला होता है |
94 . 3 माय एफ एम लेकर आ रहा है ऐसे ही सफल चेहरों की ज़िन्दगी की कहानी जिसे नाम दिया है कहानी जज़्बे की , जहाँ फेमस एक्टर रोहित रॉय करेंगे छत्तीसगढ़ की मशहूर हस्तियों से मुलाक़ात और सामने आएगी उनकी सफलता के पीछे छिपे उनके जस्बे , उनके हौसले की कहानी | इस 31 मई से माय एफ एम के शोस में आर जेस आपको लेकर चलेंगे ऐसी ही सफल ज़िन्दगियों के सफर पर , साथ ही सोशल मिडिया पर भी अपलोड होंगी ये प्रेरणादायी कहानियाँ जिन्हे आप देख सकते हैं माय एफ एम आर जेस के फेसबुक पेजेस पर जहां इन सफल चेहरों के जीवन और संघर्ष को एक वीडियो के माध्यम और क़रीब से जानने का मौका मिलेगा , ये रोचक सफर शुरू होगा 31 मई सुबह 9 बजे से जब माय एफ एम के मॉर्निंग शो सलाम रायपुर में सुनने मिलेगी प्रसिद्द सर्जन डॉक्टर संदीप दवे की दास्तान |
कहानी जज़्बे की पावर्ड बाय छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड और हॉस्पिटलिटी पार्टनर हुकमस ललित महल |
इन सफल नामों से होंगे रु बरु –
श्री ताम्रध्वज साहू, डॉक्टर संदीप दवे, श्री अचिन बनर्जी, डॉक्टर सुनील धर्मानी, डॉक्टर सुनील खेमका, श्री तिलोकचंद बरडिया, श्री रजत खटोर, श्री किशोर खेतपाल, श्री अमर सिंह, श्री श्याम अग्रवाल, श्री अजय गिल, डॉक्टर सुशील शर्मा ,श्री अभिलेश कटारिया, श्री मंसूर ज़फर, श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा, श्री सोनम अटलानी, रूपाली श्रीवास्तव, श्री रंजन पुरोहित, श्री दर्शन सांखला, श्री रोहित पारक और श्री गंधर्व डागा, श्री सुरेंद्र सिंह चावला और श्री किरण पाल सिंह चावला, श्री ललित पटवा. (the states. news)

