मास्क सेनेटाइजर का वितरण कर आम लोगो मे कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
रायपुर (mediasaheb.com) शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के 90 वे शहादत दिवस को छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाया गया इस अवसर पर मास्क हैंड सेनेटाइजर का वितरण राहगीरों में किया गया साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत से आजादी को लेकर हमारे वीर क्रांतिकारियों ने लड़ाइयां लड़ी और देश को गुलामी से मुक्त करवाया उसी का परिणाम है की आज हम उन्मुक्त वातारण में जी रहे है पिछले वर्षों से कोरोना जैसी भयंकर महामारी से विश्व के राष्ट्रों के साथ हमारा प्रदेश भी घिरा हुआ है ऐसे में स्वास्थ्य और सेहत को लेकर एक लड़ाई हमे भी लड़नी है हमारी सतर्कता ही हमारा बचाव है इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर एजाज ढेबर को एक पत्र भी सौपा जिसमे शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा के ऊपर आकर्षक शेड का निर्माण भगत सिंह जी के जन्मदिवस व शहादत दिवस पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा व्यवस्थित आयोजन शहीद भगत सिंह चौक के आस पास अवैध फ्लेक्स लगाने वालों पर विधिक कार्यवाही हो ऐसा मांग पत्र सौपा गया जिसपर महापौर एजाज ढेबर द्वारा सभी मांगो पर सहमति दी गई शहीदे आजम भगत सिंह जी के 90 वे शहादत दिवस के अवसर पर भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,विधायक कुलदीप जुनेजा,दिलीप सिंह होरा,अमरजीत सिंह छाबड़ा,रसमित खुराना, गगन सिंह हंसपाल, सोनू सलूजा,मनजीत सैनी,मोनू सलूजा,सरनजीत सलूजा,परमजीत सिद्धू,दलविंदर बेदी,बॉबी खनूजा,जसपाल सिंह रंधावा,मनमोहन सिंह सैलानी,सुखबीर सिंघोत्रा, बलविंदर सिंह गग्गी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

