रायपुर (mediasaheb.com) कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दर्शक अब बिना मास्क के स्टेडियम में प्रवेश नही कर सकेंगे। मैच के दौरान यदि कोई दर्शक बिना मास्क के पाया जाता है तो उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
कलेक्टर डाॅ.एस.भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव ने आज के मैच के साथ सेमी फाइनल और फाइनल मैच में बढ़ने वाले दर्शकों की संभावना को मद्देनजर रखते हुए कोरोना के नियंत्रण के लिए एन.आर.डी.ए, राजस्व, पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने के साथ सामाजिक दुरी बनाए रखने के सख्त निर्देंश दिए है। उन्होंने मैच देखने वाले दर्शकों से अपील की है कि क्रास मार्किग वाले सीटों में नहीं बैठे और निर्धारित कोरोना आचरण का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया है कि स्टेडियम में प्रवेश के समय तथा मैच देखने के दौराण मास्क का उपयोग नहीं करने वाले दर्शकों का चालन काटा जाए।
उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने टिकट और पासधारी नागरिकों के टिकिट और पास की विधिवत रूप से जांच करने के उपरांत ही उन्हें स्टेडियम में प्रवेश देने के निर्देंश दिए हैं। (the states. news)

