रायपुर (mediasaheb.com) बस्तर संभाग के
दंतेवाड़ा वन मण्डल द्वारा वन काष्ठागार में आज जैव विविधता प्रबंधन समिति एवं लोक
जैव विविधता पंजी जगरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बीएमसी का गठन करना है। अब तक जिले के 143 पंचायतों में
बीएमसी का गठन किया जा चुका है, इसका गठन वन विभाग, मछली पालन, पशुपालन, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, जलसंसाधन विभाग
एवं जिला पंचायत के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। बीएमसी गठन से सभी पंचायतों, में रोजगार के
अवसर बढ़ेगे। गाँवों में जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन से ग्रामीणों को सीधे
लाभ पहुँचेगा। इस समिति में कुल 7 लोग होते है जिनमे 6 ग्रामीण एवं 1 परिसर रक्षक शामिल
है। बीएमसी गठन से ग्रामों में पाए जाने वाली प्रजातियां जो वन, कृषि एवं अन्य
विभाग से संबंधित हो उनका समिति द्वारा क्रय एवं भुगतान किया जाएगा। इससे
ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।
इस कार्यशाला में
दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती
सुलोचना कर्मा शामिल हुईं। दंतेवाड़ा विधायक श्री कर्मा ने बीएमसी को जिले के विकास
में नींव का पत्थर बताया। उन्होंने जिले में होने वाले कोदो, कुटकी, विभिन्न प्रकार के
चावल, वनों से प्राप्त होने वाले वनोपज आदि उत्पादों के बारे में
बताया। विधायिका ने कहा दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न
योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुँच रहा है। डीएफओ श्री संदीप बलगा ने विभाग
की अन्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस मौके पर विधायक
श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना कर्मा ने जय
स्तम्भ में वन विभाग की संजीविनी मार्ट का शुभारंभ किया। इस मार्ट में स्व सहायता
समूह की महिलाओं द्वारा महुआ लड्डू, महुआ पाक, महुआ हलवा, ईमली कैंडी, इमली सॉस का
निर्माण व विक्रय कर आर्थिक रूप से उन्नति कर रहे हैं। इस दौरान स्व सहायता समहू
की महिला सदस्य मौजूद थी।(the states. news)
Monday, August 31
Breaking News
- अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, हार्दिक समेत ये 3 खिलाड़ी होंगे फिट
- पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दिल्ली के कचरे के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन, 15 लाख ट्रक कचरा हटाकर 100 एकड़ जमीन खाली
- दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा पर नया नियम! 1 सितंबर से पिंक कार्ड जरूरी होने की तैयारी
- महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सरकार सख्त शिक्षक पर हुई एफआईआर, तत्काल किया निलंबित
- BJP की टिकट बैठक में मोबाइल पर सख्ती, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का फोन भी कमरे से बाहर; वीडियो वायरल
- अदालतों के फैसलों और FIR में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द
- नशामुक्त मध्यप्रदेश की ओर बढ़ते कदम : जनभागीदारी, पुनर्वास और संकल्प से सामाजिक बदलाव
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कॉलेज कर्मचारियों को ‘स्थाई दर्जा’ देने का आदेश निरस्त

