रायपुर(media saheb.com) । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप अब जगदलपुर के बाद बहुत जल्द बिलासपुर हवाई अड्डे से भी नियमित वायु सेवा का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। राज्य सरकार के विमानन विभाग ने एयरपोर्ट के संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली हैं तथा राज्य सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट कैटेगरी 3सी के लाइसेंस के लिए डॉक्टर ऑपरेशन डीजीसीए को पत्र भी लिख दिया है। 3सी कैटेगरी के एयरपोर्ट पर एटीआर सीरीज और छोटे परिवहन जेट विमान आसानी से संचालित हो सकते हैं। पत्र में इस बात की गुजारिश की गई है कि कृपया जल्द से जल्द लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करें। इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से बिलासपुर संभाग की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार का उड्डयन मंत्रालय जल्द अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा, जिससे बिलासपुर वासियों को नियमित हवाई सेवा की सुविधा मिलने लगेगी और एक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन
- बिहार में कम बारिश का अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सूखा-रोधी खेती की सलाह
- ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर सर्विस टैक्स लगाने की तैयारी, वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत एक पायदान फिसला, 125वें स्थान पर पहुंचा
- लॉर्ड्स में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया की खिताबी भिड़ंत
- CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात
- ट्रंप की पुतिन और जेलेंस्की से अलग-अलग बातचीत, यूक्रेन युद्ध पर नई कूटनीतिक हलचल
- MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान
- ई-20 पेट्रोल पर सवाल: माइलेज गिरने के साथ वाहनों में जंग और पार्ट्स खराब होने की शिकायतें बढ़ीं
- तेहरान में खामेनेई के जनाजे के दौरान ट्रंप के खिलाफ खुलेआम धमकी, भीड़ ने लगाया नारा

