रायपुर, (media saheb.com) छत्तीसगढ़ कि पत्रकारिता में सादगी के सौंदर्य और
वैचारिकता के स्वाभिमान का कोई प्रमाणिक उदाहरण थे तो वे हैं देशबंधु समूह के
संचालक व् प्रबंध प्रमुख ललित सुरजन | छत्तीसगढ़
प्रदेश में ही नहीं वरन उन्हे देश भर में पत्रकारिता में कई सम्मान मिले । बिते
कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, उन्हे कैंसर हो
गया था और दिल्ली में उपचार करा रहे थे। अचानक
उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी और बुधवार देर शाम उनका दिल्ली में निधन हो गया और
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम बिदाई दि गई ।
ललित सुरजन का जन्म उंद्री, जिला बुलढाना
(महाराष्ट्र) में हुआ था। सात भाई बहनों में ललित,दिनेश,देवेश,दीपक,पलाश,ममता और इति।
धर्मपत्नी माया सुरजन एवं उनकी तीन पुत्रियां नवनीता,तरुशिखा,सर्वमित्रा हैं।
ललित सुरजन के निधन की खबर स्वंय मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि
छात्र जीवन से वे श्री सुरजन के संपर्क में रहें हैं, राजनीति में आने पर समय समय में उनका मार्गदर्शन
लेते रहे हैं। उनका निधन पत्रकारिता जगत व् प्रदेश के लिए
अपूरणीय क्षति है, साथ हि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हितवाद समाचार के यूनिट
हेड अनिल पवार के साथ पत्रकारिता जगत के मित्रो ने श्रधांजलि दी।
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

