रायपुर (media saheb.com) । राज्य की
भूपेश बघेल सरकार 1 दिसंबर 2020 से प्रदेश के
समस्त सोसाईटी, धान खरीदी केन्द्रो के माध्यम से 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी करने जा
रही है। इस अवसर पर कांग्रेस ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को परिपत्र जारी करके
कहा है कि
आज देश में 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ एक
मात्र राज्य है। जहां छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यो से धान की अवैध आवक होती
है, जिसे रोकना हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व
एवं कर्तवय है, जिसके माध्यम से हम राज्य सरकार को आर्थिक
क्षति न हो।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान खरीदी को गंभीरता से लेते हुये निर्देशित किया है कि, किसान भाईयों के हित में समर्थन
मूल्य पर बिक्री व्यवस्था में, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सीमावर्ती
राज्यों से धान की अवैध आवक न हो इसकी निगरानी हेतु कांग्रेस जिला, ब्लाक एवं खरीदी केन्द्रवार
त्रि-स्तरीय निगरानी समिति का तत्काल गठन किया जाना है।
जिला, ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति में जिला एवं ब्लाक के किसानों से संबधित समस्याओं के लिये कांग्रेसजनो, किसानो, किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को शामिल करके 11 सदस्यीय तथा खरीदी केन्द्र स्तर पर खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले समस्त आश्रित ग्रामों से कांग्रेस सदस्यों को समाहित करते हुये निगरानी समिति का गठन जायेगा।
किसान को धान खरीदी, बिक्री में कोई समस्या उत्पन्न
हो रही हो, तो जिला, ब्लाक स्तर पर समस्या को
प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखते हुये निराकरण के लिये किसान को आवश्यक सहयोग, मदद किया जाना है।


