बीजापुर, (media
saheb.com) बीजापुर
जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जगंल में जिला रिजर्व बल के जवानों और
नक्सलियाें के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है।
पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया
कि कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जगंलों में जिला रिजर्व बल और पुलिस बल के जवान
कल गश्त पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पर गोलीबारी की।
इसके बाद पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जबाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक
लाख का इनामी नक्सली पोडियामी संतोष मारा गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली
घने जंगल की ओर भाग गए। घटनास्थल की तलाशी में रायफल, पिट्ठू, नक्सल
सामग्री और दैनिक उपयोग का समान मिला है। मृतक एएसआई और रेंजर की हत्या समेत कुटरू
और जांगला इलाके में हुई कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा था | (वार्ता) (the states. news)
Wednesday, July 8
Breaking News
- होर्मुज पर अमेरिका का महाअटैक! ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर बरसे बम, केशम-बंदर अब्बास दहले
- कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड और एग फ्रीजिंग पर की खुलकर बात, बोलीं- ‘प्रेग्नेंट जैसा महसूस कर रही थी’
- भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर
- भारत में ‘तेल वाली दिवाली’! होर्मुज के बाद सऊदी अरब से आई बड़ी खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत
- एशियन गेम्स के लिए MP के 19 खिलाड़ियों का चयन, 30 रिजर्व खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम
- पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा
- गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम
- सिंहस्थ 2028 बनेगा ‘ग्रीन कुंभ’, उज्जैन में 114 किमी हरित कॉरिडोर होगा तैयार
- बिहार सरकार दे रही मछली पालन पर 60% सब्सिडी, 31 अगस्त तक करें आवेदन
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन

