रायपुर, (media saheb.com )कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य संदीप साहू ने कहा है कि रमन सिंह के बयान से जाहिर होता है कि वे पिछड़े वर्ग से आने वाले एक सामान्य परिवार के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सफलतापूर्ण नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल जी जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के अस्मिता, संस्कृति, संस्कार एवं छत्तीसगढ़ियावाद के लिए कार्य कर रहे हैं, इससे रमन सिंह को अपने पार्टी की हमेशा के लिए जनाधार खत्म होने का डर सता रहा है। रमन रूपी रावण ने जिस प्रकार 15 वर्षों से सामंतवादी सरकार चलाया। अब उसकी साम्राज्य पूरी तरह से ढहने का समय आ गया है और बौखलाहट में वह इस प्रकार बयान दे रहे हैं जो उनके पूर्णतः निराशावादी सोच को दर्शाता है। आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास कर रहा है और अपने सभ्यता, संस्कृति, अस्मिता और पहचान को लेकर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के अग्रिम पंक्ति के राज्य में खड़ा है। साथ ही भूपेश बघेल जी पूरे भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस सफलता से चिढ़कर रमन के अंदर का रावण जाग चुका है और इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता इसे भलीभांति समझती है और आने वाले समय में इसे पूर्ण रूप से नकार कर जवाब देने को तैयार हैं।
Sunday, August 23
Breaking News
- हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया
- बिहार में गंगा उफान पर, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
- यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, साउंड सेटअप गिरने से छात्र घायल
- CSP नेहा पच्चीसिया के सस्पेंशन के पीछे कौन हैं ये महिला IPS? चौथे प्रयास में पास की UPSC
- 18 सितंबर तक मंगल-राहु का नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
- जापान में जोरदार भूकंप से हड़कंप! टोक्यो में अफरातफरी, 23 लोग घायल
- सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा
- US-Canada Trade War: ट्रंप के 50% टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब, PM कार्नी ने किया डॉलर-टू-डॉलर टैक्स का ऐलान
- यूपी-राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
- मिचेल स्टार्क का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदा

