- नान घोटाला, पनामा, विदेशी खातों, कमीशनखोरी के लिये संघ भी भाजपा जितना ही उत्तरदायी है
रायपुर,(mediasaheb.com) मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश त्रिवेदी ने कहा है कि संघ और भाजपा के संबंधों को लेकर अब तो सब कुछ आईने की तरह साफ हो गया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा संघ का ही आनुषंगिक संगठन ही है। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे वही करते हैं जिसके लिये संघ उन्हें कहता है।
फिर 15 साल रमनसिंह सरकार में हुई छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों की लूट की अपनी नैतिक जिम्मेदारी से संघ कैसे बच सकता है ?
राजनीतिक शुचिता में भ्रष्टाचार नहीं आता क्या ? भाजपा की रमन सिंह सरकार में 15 साल तक हुये नान, पनामा, विदेशी खातों, कमीशनखोरी के लिये संघ भी भाजपा जितना ही उत्तरदायी है। नान घोटाला में नागपुर पैसा जाता था। अब मोहन भागवत अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते।
भाजपा की दिनोदिन बिगड़ती स्थिति से चिंतित संघ प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस ने पूछा है कि भाजपा और संघ का यह रिश्ता क्या कहलाता है ?
संघ प्रमुख मोहन भागवत का दौरा और भाजपा में चल रहा बयानबाजी का दौर अपने आप बहुत कुछ स्पष्ट कर देता है !
संघ कितना भी कह ले कि वो गैर राजनीतिक संगठन हैं सबको सच्चाई पता है। अगर संघ गैर राजनैतिक संगठन होता तो संघ प्रमुख के दौरे को लेकर भाजपा के अधिकृत प्रवक्ताओं को क्यो उत्कंठित होकर बार-बार बयानबाजी करना पड़ रहा है ? दरअसल संघ छत्तीसगढ़ में भाजपा की दुर्दशा के कारण चिंतित है।
इसीलिये संघ प्रमुख को छत्तीसगढ़ आना पड़ा है। संघ इसीलिए सक्रिय हुआ है। अब श्री भागवत ही बता दे कि संघ तो खुद को गैर राजनीतिक संगठन कहता हैं ।
लेकिन अब स्वयं संघ प्रमुख भाजपा की मदद के लिए क्यों छत्तीसगढ़ आये है ?
ये रिश्ता क्या कहलाता है?#News_in_Cg#Newsincg#News_update_in_Cg#Cgnews#Chhattisgarhnews#Chhattisgarh_news#Cgsamchar#Raipurnews#Raipur_news#Cgupdate#news_in_#News_in_Chhattisgarh#Raipurnews#Raipur_news#chhattisgarh_Bilaspur#News_in_India


