रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ.बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जीवन के अंतिम समय तक कई रचनात्मक और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। डॉ. बघेल ने गांधी जी से प्रभावित होकर शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दिया और सक्रिय रूप से स्वाधीनता आंदोलनों से जुडे़। उनके प्रभाव ने सैकड़ों युवाओं को स्वाधीनता संग्राम से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में डॉ.बघेल द्वारा जनसरोकार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिखे गए नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला। छत्तीसगढ़ के लिए उनका योगदान सदा याद किया जाएगा। (#thestates.news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें

