25 जुलाई को होगी ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता
रायपुर(mediasaheb.com)दैनिक भास्कर समूह का रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफ एम लाया है छत्तीसगढ़ के विद्यर्थियों के लिए ब्रेन ऑफ छत्तीसगढ़ , ये एक ऑनलाइन क्विज कॉम्पटिशन है , जिसमे छत्तीसगढ़ के किसी भी ज़िले से इसी वर्ष , (2020 )में बारहवीं पास करने वाले , ग्रेजुएशन कर रहे , या इसी वर्ष (2020 ) ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र इस कॉम्पटिशन में हिस्सा ले सकते हैं |
प्रेसेंटिंग स्पॉन्सर हैं मैट्स यूनिवर्सिटी और एसोसिएट स्पॉन्सर हैं आई एन आई एफ डी (inifd) , रायपुर |
ब्रेन ऑफ छत्तीसगढ़ में रेजिस्ट्रशन करना निः शुल्क है, अगर कोई छात्र ऊपर दी गयी अनिवर्यता को पूरा करता है तो http://thebrainofindia.com/chhattisgarh पर लॉग इन अथवा यहाँ दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रेजिस्ट्रशन करवा सकता है |
ये प्रतियोगिता 25 जुलाई को होगी
छात्रों को बहु विकल्पीय प्रश्न (MULTIPLE CHOICE QUESTION) दिए जाएंगे , जिसमे से एक सही जवाब उन्हें सेलेक्ट करना होगा , प्रत्येक परीक्षार्थी को 45 मिनट का समय मिलेगा | छात्रों की सहूलियत के लिए ये प्रतियोगिता 25 जुलाई दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी , यानी छात्र अपनी सहूलियत से इन तीन घंटो में कभी भी हिस्सा ले सकते हैं |
रेजिस्ट्रशन 24 जुलाई तक खुला रहेगा
इनाम –
प्रथम पुरस्कार – 25 हज़ार रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 15 हज़ार रुपये
तृतीय पुरस्कार – 10 हज़ार रुपये
साथ ही 50 स्टूडेंट्स को मिल सकती है 10 लाख तक की स्कॉलरशिप्स,अधिक जानकारी हेतु 9098885083 पर कॉल कर सकते हैं या माय एफ एम आर जेस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जा सकते हैं |


