रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारत में गुरू पूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों के प्रति सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।
Previous Articleछत्तीसगढ़ कोविड-19 की रिकवरी के मामले में चौथे स्थान पर
Next Article ओपीजेयू का प्रथम “एजुकेशन लीडरशिप ई -समिट” संपन्न

