रायपुर (mediasaheb.com) । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा कि झूठ बोलने के लिये एक और झूठ का सहारा लेने वाले भाजपा नेता कुंठित मानसिकता के शिकार हो गये है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को बिजली बिल हाफ योजना का पिछले वर्ष से लगातार लाभ दे रही है। बिजली उपभोक्ताओं को मदद मिल रही है। दो माह के कोरोना संक्रमण समय मार्च-अप्रैल में बिजली मीटर की रीडिंग नहीं होने के कारण औसत बिल जारी किये गये थे एवं मई माह में रीडिंग वाले बिल के साथ बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया गया। दरअसल झूठ बोलना भाजपा का चरित्र है। दो माह के बिजली माफ करने की बात प्रदेश सरकार ने कभी नहीं की थी यह भाजपा की मनगढ़ंत बात है।
भाजपा ने अच्छे दिन आयेंगे, कालाधन आयेगा, 15 लाख रू. सबके खाते में जमा होंगे, 2 करोड़ लोगों को इस साल रोजगार देंगे, फसल की लागत का दोगुना मूल्य देंगे सारी झूठी बातें की है। प्रदेश में 2100 रू. धान का मूल्य और 300 रू. बोनस देने का झूठा वादा भाजपा ने किया था और किसानों के साथ दगाबाजी की। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने हर क्षेत्र के साथ-साथ बिजली के क्षेत्र में भी जो कहा वो पूरा किया बल्कि जो नहीं कहा उसे भी कर दिखाया। जैसे डिमांड चार्जेस को 3 माह के लिये स्थगित करना, सरचार्ज दो माह के लिये स्थगित करना, सरचार्ज 1.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करना, चेरिटेबल अस्पतालों और राईस मिलों की बिजली की दरों को कम करना और सबसे बड़ी उपलब्धि कि रमन सरकार में हर साल बढ़ने वाली बिजली की दर को यथावत रखते हुये कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। केन्द्र सरकार ने विद्युत बिल माफी के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार को कोई मदद नहीं की और न ही उन्होने बिजली उपभोक्ताओं को मदद की। केन्द्र सरकार ने 90 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज के माध्यम से एनटीपीसी पावर ग्रिड को भी सिर्फ ऋण देने की बात कही है, राज्यों के बिजली कंपनी को तो सहायता की बात तो दूर है।
Wednesday, October 21
Breaking News
- MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री
- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र
- धार्मिक स्वतंत्रता पर MP के निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट वायरल, सऊदी अरब से की भारत की तुलना
- नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
- छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री केदार कश्यप
- पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग
- Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची
- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा


